समस्तीपुर, फरवरी 21 -- सरायरंजन, निज संवाददाता। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने जनवितरण प्रणाली की दुकान से 70 बोरी गेहूं की चोरी कर ली। चोरी की यह घटना आराधना स्वयं सहायता समूह के जनवितरण प्रणाली की दुकान से की गयी है। इस बाबत दुकानदार रतन कुमार कर्ण ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। दुकानदार ने बताया की शनिवार की सुबह जब गोदाम खोला गया तो गोदाम में गेहूं की बोरी कम दिखाई दी। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने गेहूं की बोरी चोरी कर ली है। खोजबीन के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर गेहूं के कई बोरी फेकी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.