गंगापुर के ग्रामीणों को जल्द मिलेगा तमसा नदी पर रपटा पुल
अयोध्या, मई 12 -- तारुन, संवाददाता। गगापुर के ग्रामीणों ने कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान गांव के पास तमसा नदी पर देवस्थान व खेत खलिहान तक पहुंचने के लिये करीब 21 मीटर लम्बा लकड़ी का पुल बनाया था, जो दो वर्षों बाद टूट गया। इस कारण इस पुल से आवागमन ठप्प हो गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से पुल का निर्माण न होने से गांव वालो ने इसे पिछले चुनाव में चुनावी मुद्दा बना लिया था। परन्तु ग्रामीणों को मांग को देखते हुये विधायक अभय सिंह ने छोटे पुल निर्माण का आश्वासन दे दिया है。 यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से ग्रामीणों ने बना दिया था चुनावी मुद्दा पुल निर्माण की आवश्यकता पूर्व ग्राम प्रधान शिव कुमार निषाद ने बताया तमसा नदी के किनारे गंगा पुर व दरिया पुर गांव बसे हुये है। उस पार विकास खण्ड मया बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.