वाराणसी, जनवरी 10 -- गंगापुर। हॉकी अकादमी गंगापुर की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन खेलेगए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पहला सेमीफाइनल झांसी हॉस्टल और विवेक अकेडमी के बीच हुआ। हाफ टाइम तक दोनों गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ के 32वें मिनट में झांसी हॉस्टल के अंकित पटेल ने गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके जवाब में विवेक अकेडमी के खिलाड़ी सत्यम पटेल ने 43वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच समाप्ति से चंद मिनट पहले अंकित पटेल ने दूसरा गोल दागा और झांसी हॉस्टल को 2-1 से जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गंगापुर हॉकी अकेडमी ब्लू और गंगापुर हॉकी अकेडमी रेड के बीच खेला गया। गंगापुर अकेडमी रेड की ओर से मैच के शुरुआती समय में पंकज कुमार और राहुल सिंह ने एक-एक गोल ...