वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। नववर्ष के प्रथम दिन गंगा पार में लोगों ने खूब आनंद उठाया लेकिन गंदगी वहीं छोड़ गए। शुक्रवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने रेत पर फैले प्लास्टिक के पैकेट, पानी की खाली बोतलें एवं अन्य गंदगी का निस्तारण किया। रेती पर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों से अनुरोध किया कि दुकान के पास कूड़ेदान अवश्य रखें। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में आशीष शर्मा, सचिन तिवारी, अजय यादव, सुशांत सिंह राजपूत, मोहित कुमार आदि ने श्रमदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.