गंगापार में कांग्रेस नेताओं ने नजरबंदी का लगाया आरोप
प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज। कांग्रेस के गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने आरोप लगाया कि दिल्ली कूच से पहले उन्हें और कई पदाधिकारियों को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बहरिया थाना प्रभारी को सौंपा गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय, साधूचरण तिवारी, डॉ. जगत नारायण सिंह, सुनील पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दिल्ली कूच से पहले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हाईकोर्ट चौराहे पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- दिल्ली में आंदोलन को लेकर यूपी में अलर्ट! कांग्रेस नेता नजरबंद, सपाइयों में उबाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.