गंगापथ पर ग्रीन कॉरिडोर बनाने की योजना
प्रयागराज, मई 13 -- महाकुम्भ के दौरान गंगा किनारे बनाया गया गंगापथ हराभरा होगा। दारागंज में नागवासुकि मंदिर से तेलियरगंज तक मार्ग को हराभरा करने की कवायद शुरू हो गई। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने पार्षद और अधिकारियों के साथ बुधवार को मार्ग किनारे पौधरोपण शुरू किया। महापौर ने कहा कि मार्ग को ग्रीन कॉरिडोर बनाने की योजना है। इससे मार्ग किनारे रहने वाले परिवारों को स्वच्छ पर्यावरण और आवागमन करने वालों को छाया मिलेगी। महापौर ने कहा कि मार्ग किनारे पौधरोपण की शुरुआत कर दी है, लोगों को भी इस नेक काम में सहयोग करना चाहिए। नगर आयुक्त साईं तेजा ने कहा कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों को हराभरा बनाने का अभियान शुरू किया गया है। पौधरोपण के दौरान अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, राजीव शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय, पार्षद राजू शुक्ला, ज्ञानें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.