भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पथ निर्माण विभाग ने गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के निर्माण के लिए छह अभियंताओं की सेवा बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड में प्रतिनियुक्ति के रूप में की है। हाईब्रिड एनुएटी मॉडल (हम) पर सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर तक 40.80 किमी और मुंगेर (सफियाबाद) बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज पथांश के निर्माण के लिए 42 किमी लंबी सड़क का निर्माण अदाणी एंटरप्राइजेज के रूप में किया जाना है। इसके लिए अमरजीत कुमार, शोएब उस्मानी और अभिषेक आनन्द को मुंगेर (सफियाबाद) बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज साइट पर एवं सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर साइट पर अविनाश कुमार, मनीष कुमार और सोलेन्द्र दास की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- एनएच डिवीजन के तीन अभियंता सेतु पर हुए तैनात यह भी पढ़ें- ग्रामीण पुलों के निर्माण के लिए 73 करोड़ आवंटित...