गंगानाथ झा परिसर से निकाली संस्कृत शोभायात्रा
प्रयागराज, अगस्त 21 -- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के गंगानाथ झा परिसर में संस्कृत सप्ताह महोत्सव के तहत शुक्रवार को संस्कृत शोभायात्रा निकाली गई। सहनिदेशक प्रो. देवदत्त सरोदे के नेतृत्व और निदेशक प्रभारी प्रो. जनार्दन प्रसाद पांडेय के मार्गदर्शन में निकली यात्रा में विद्यार्थियों ने संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। छात्र-छात्राएं 'जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम्', 'संस्कृतं विना न संस्कृति:' और 'सा विद्या या विमुक्तये' जैसे ध्येय वाक्यों की पट्टिकाएं लेकर शामिल हुए। यात्रा सबसे पहले चंद्रशेखर आजाद के बलिदान स्थल पहुंची, जहां पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद महर्षि भरद्वाज आश्रम पहुंचकर श्रद्धांजलि दी गई। संयोजन डॉ. यशवंत कुमार त्रिवेदी और अंकित मिश्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.