रांची, जनवरी 27 -- रांची, संवाददाता। गंगानगर, हरमू स्थित सामुदायिक भवन श्री शिव दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को गंगानगर विकास समिति के अध्यक्ष कमलेश आर्या के नेतृत्व में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 350 लोगों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में डॉ आरएस प्रसाद सहित अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने निःशुल्क नेत्र जांच, शुगर, बीपी की जांच के साथ-साथ छाती रोग, हृदय रोग, मानसिक रोग, चर्म रोग, नाक-कान-गला, थायराइड एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.