मेरठ, जून 7 -- क्षेत्र में मकान की छत पर हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल होने से हडकंप मच गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वायरल वीडियो कसेरू बक्सर का बताया गया है। पहली वीडियो में एक युवक मकान की छत पर अपनी वीडियो बनवाते हुए फायरिंग कर रहा है। दूसरी वीडियो में दोनों युवक युवती से फायरिंग करवा रहे हैं। यह दोनों वीडियो जाटनी बदमाशी के नाम से इंस्टाग्राम पर बनाए गए एकाउंट से पोस्ट किए जाने का दावा किया है। इंस्टाग्राम आईडी पर युवती के हथियार के साथ एकाउंट पर फोटो भी पोस्ट किए गए है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...