मेरठ, मार्च 24 -- सोमवार को गंगानगर क्षेत्र में एक के बाद एक सैकड़ों घरों के बिजली कनेक्शन कट गए। जिससे गुस्साए लोग मुख्य बिजलीघर पर हंगामा कर दिया। लोगों ने बताया कि एडवांस में बिल जमा के होने के बाद भी कनेक्शन काट दिया गया। वहीं देर रात तक परेशान लोग बिजलीघर के चक्कर काटते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गंगानगर क्षेत्र में सोमवार को एक के बाद बिजली विभाग की तरफ से हजारों स्मार्ट मीटर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इस बात से परेशान होकर मेन डिवाइडर रोड स्थित मुख्य बिजलीघर, अम्हैड़ा बिजली घर पर पहुंच गए। यहां उन्होंने कनेक्शन काटे जाने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने कहा कि 13 मार्च से स्मार्ट मीटर प्रीपेड कर दिए गए हैं। ऑनलाइन एडवांस बिल जमा करने के बाद ही आपूर्ति चालू हो पाएगी। लोगों ने बताया कि उन्होंने अपना बिल जमा किया हुआ है इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.