फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद। घरेलू गैस संकट के बीच पीएनजी सप्लाई को भी कवायद तेज कर दी गयी है। हालांकि शहर के 70 फीसदी हिस्से में अभी लाइन ही नहीं पड़ी है। बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में नए पीएनजी कनेक्शन को रजिस्ट्रेशन कैंप का शुभारंभ किया गया। मौके पर छह नए पीएनजी कनेक्शन को रजिस्ट्रेशन भी कराये गये। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा है। आवास विकास, पटेल नगर, मसेनी मोहल्लों में क नेक्शन संचालित हैं। आगामी एक से दो माह में गंगानगर, अंबेडकर नगर, खानपुर और सिंह वाहिनी कालोनी में गैस की आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सस्ते और सुगम सुरक्षित गैस की आपूर्ति के लिए पीएनजी कनेक्शन का रजिस्ट्रेशन शुल्क 354 रुपये रखा गया है। पाइप लाइन और मीटर शुल्क 5000 रुपये, गैस के लिए अग...