वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। दिन के शुरुआती घंटों में भीड़ का दबाव मुख्यत: विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र तक ही सीमित रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया शहर के तमाम हिस्से भीड़ से गुलजार होते गए। गंगा किनारे से सारनाथ के प्राकृतिक वातावरण के बीच शायद ही कोई जगह रही हो जहां नए साल के जश्न का सिलसिला न दिखा हो। शहर के मंदिरों से मॉल तक दर्शनार्थियों और मेहमानों से भरे थे। कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत के बीच अस्सी से राजघाट के बीच गंगा इस पार हो या उस पार, हर तरफ भीड़ दिखी। संगीत की धुनें सुनाई दे रही थी। सभी प्रमुख घाटों पर पिकनिक स्पॉट जैसा नजारा रहा। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के लोग सपरिवार गंगापार पहुंचे। बहुत से परिवार बैडमिंटन और फुटबाल का आनंद लेते दिखे। कहीं म्यूजिकल चेयर का गेम हुआ तो कहीं अंत्याक्षरी खेली गई। दिशा महिला ...