हापुड़, अगस्त 15 -- शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस के झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दलित समाज के कथित अपमान को लेकर भाजपा समर्थित हिंदू राइट विंग संगठनों से माफी मांगने की मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हल्द्वानी में राइट विंग संगठनों द्वारा कांग्रेस की जनसभा के स्थल पर गंगाजल से कथित शुद्धिकरण का अनुष्ठान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति के बाद कार्यक्रम स्थल को अपवित्र बताकर की गई। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का मार्च-सत्याग्रह उन्हो...