मुरादाबाद, फरवरी 9 -- मुरादाबाद। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु जल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए। हरथला से जाने वाले एक जत्थे के महंत राजेश कुमार ने बताया कि रात में हरिद्वार में विश्राम कर सुबह जल लेकर वापसी करेंगे। यहां आकर चौदह फरवरी की रात हरथला स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके हरथला क्षेत्र से काफी संख्या में लोग बसों से रवाना हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.