गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना हुए 50 कांवरिया
सोनभद्र, अगस्त 13 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के पावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा का भाव लिए नवयुवक कांवरिया संघ बभनी और परसा टोला के 50 शिवभक्तों का जत्था गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। बभनी और परसा टोला स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद कांवरियों ने बोल बम के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की। कांवरियों का जत्था सबसे पहले सुल्तानगंज पहुंचेगा, जहां पवित्र गंगाजल लेकर करीब 110 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर पहुंचेगा। वहां भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे। यह भी पढ़ें- सहदेई से युवा श्रद्धालुओं की जत्था देवघर में जलाभिषेक को ले हुए रवाना यात्रा के अगले चरण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.