गंगाजल लेकर घर लौट रहे कांवड़िए की मौत
हरिद्वार, अगस्त 5 -- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पतंजलि योगपीठ के पास एक कांवड़िये की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील निवासी झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। मृतक परिवार के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। विश्राम के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में जीवनदायिनी बनी 108 एम्बुलेंस, पांच दिन में 400 श्रद्धालुओं को समय रहते पहुंचाया अस्पताल प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.