गाजीपुर, मार्च 31 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड नंबर 15 सुभाष नगर स्थित मां शीतला मंदिर से मंगलवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारी बाल ब्रह्माचारी विदेशी बाबा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने रामघाट से गंगाजल भरकर कलश में नारियल और चुनरी सजाकर यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर पुनः मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विदेशी बाबा जगह-जगह रुककर मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा-अर्चना करते रहे और लोगों से भक्ति मार्ग अपनाने का आह्वान करते रहे। यात्रा के आगे सड़क पर टैंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा था, वहीं एक श्रद्धालु द्वारा मार्ग पर हल्दी से हाथ के छापे लगाए जा रहे थे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.