फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- जलकल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते वार्ड संख्या 45 नगला विश्नू क्षेत्र के दतौजी खुर्द के लोग गंगाजल की जगह गंदाजल पीने को मजबूर है। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा समस्या के निराकरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। अधिकारी किसी गंभीर हादसे का इंतजार कर रहे हैं। गंदा एवं बदबूदार पानी की सप्लाई से क्षेत्र में कभी भी कोई गंभीर बीमारी सिर उठा सकती है। भीषण गर्मी में क्षेत्रीय निवासी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- सफाई व्यवस्था ध्वस्त, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी सबसे अधिक परेशानी महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चों को हो रही हैं। हालांकि इस संदर्भ में क्षेत्रीय निवासी कई बार जलकल विभाग के अधिकारियों को समस्या से ...