नई दिल्ली, फरवरी 4 -- Gangajal Rules: सनातन धर्म में गंगाजल को बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। पूजा-पाठ, हवन, गृह प्रवेश, घर की शांति से लेकर लगभग हर शुभ काम में गंगाजल की जरूरत होती है। मान्यता के अनुसार गंगाजल की मौजूदगी से कोई भी पूजा और भी पवित्र और फलदायी बन जाती है। हमारे धर्म में तो गंगा स्नान से लेकर गंगा आरती का महत्व बहुत ज्यादा है। कहा जाता है कि गंगा नदी में एक डुबकी भी लगा ली जाए तो सारे पाप धुल जाते हैं। लोग बोतल में भरकर गंगाजल ले आते हैं। कहा जाता है कि गंगाजल कभी खराब नहीं होता है और इसमें सालों साल तक शुद्धता और सकारात्मकता बनी रहती है लेकिन क्या प्लास्टिक की बोतल में इसे रखना शुभ माना जाता है? इस सवाल को लेकर कई लोग कन्फ्यूज होते हैं। नीचे विस्तार से इस बारे में समझे कि क्या ऐसा करना सही है या नहीं? साथ ही जानें कि ...