फिरोजाबाद, जनवरी 22 -- जेड़ाझाल की नहर में चल रहे सफाई कार्य के क्लोजर के पांचवें दिन ही शहर के अधिकांश क्षेत्रों में गंगाजल का संकट गहराने लगा है। कई क्षेत्रों में लोगों को गंगाजल की जगह गंदा एवं बदबूदार पानी सप्लाई होने लगा है जिससे लोगों की नींद उड़ रही है। पिछले दो दिनों से समस्या के कारण लोगों को बाजार से पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग को समस्या से अवगत कराने के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। नहर की सफाई के दौरान कई क्षेत्रों में लोगों को सुबह के समय भी निश्चित मात्रा में पानी न मिलने के कारण गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.