गंगाघाट में सफाई न होने पर बीडीओ भिटौरा से स्पष्टीकरण तलब
फतेहपुर, जून 19 -- फतेहपुर। सोमवती अमावस्या पर ओमघाट में साफ सफाई न कराने पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बीडीओ भिटौरा से स्पष्टीकरण तलब किया है। शुक्रवार को जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम ने तेवर सख्त रहे। उन्होंने जिम्मेदारों से कहा कि नदियों के किनारे जिन गांवों का पानी नदी में जाता है, उन्हें चिन्हित कर फिल्टर चैम्बर बनवाए। घाटों की नियमित सफाई कराई जाए। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में गंगा एवं यमुना नदियों के किनारे बसे गांव, जिसका पानी नदियों में सीधे जाता है, को चिन्हित कर फिल्टर चेंबर बनवाना सुनिश्चित करें। बीते दिनों पड़ी सोमवती अमावस्या पर ओम घाट में साफ-सफाई न मिलने पर बीडीओ भिटौरा से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.