गंगाघाटों पर स्नान के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
गंगापार, जून 15 -- मलमास के अन्तिम दिन सोमवती आमवस्या का शुभदिन होने से क्षेत्र के गंगाघाटों व शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने गंगा स्नान कर शिव मंदिरों में पहुंच विधि-विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की कुशलता के लिए बाबा भोलेनाथ से मंगलमय कामना की। इस अवसर पर सिरसा, पकरी सेवार, देवहटा, बारा दशरथपुर, परानीपुर गंगाघाट पर सुबह तीन बजे से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सिरसा गंगाघाट पर कगार सही न होने व गंगा घाट पर कटान अधिक होने पर खतरा को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों द्वारा नावें लगाई गई थी। स्नान घाट पर अनहोनी की घटना न हो इसे देखते हुए चौकी प्रभारी सिरसा अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ गंगाघाट गए, नाविकों से बातचीत कर गंगाघाट के आसपास नावों के साथ मौजूद रहने की बात कही। यह भी पढ़ें- सोमवती अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.