गंगापार, फरवरी 1 -- माघी पूर्णिमा पर क्षेत्र के सिरसा,पकरी सेवार, परानीपुर, बारा दशरथपुर, परवा, मदरामुकुन्दपुर सहित विभिन्न गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सिरसा गंगाघाट पर सुबह ग्यारह बजे तक भीड़ इतनी अधिक रही कि श्रद्धालुओं की मांग पर कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह को पुलिस भेजनी पड़ी। गंगाघाट पर रहे पंडा रमेश कुमार ने बताया कि सुबह के छ बजे से सिरसा गंगाघाट पर स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे, सुबह नौ बजे के बाद जैसे ही आसमान से घना कोहरा कम हुआ, स्नान के लिए भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। सुबह ग्यारह बजे तक सिरसा पांटुन पुल पर पैदल व वाहनों की भीड़ अधिक होने से पुल पर जाम की नौबत हो गई। जाम होने से कुछ देर के लिए यात्री परेशान हो गए, पुलिस पहुंची तो वाहनों को इधर-उधर कर रास्ता आवागमन शुरू करवा दिया। उधर पकरी सेवार गांव स्थित स्वामी पगलानंद गंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.