रिषिकेष, मार्च 13 -- नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार को गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब दस कुंतल कचरा एकत्र कर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। शुक्रवार को त्रिवेणीघाट से शुरू हुए सफाई अभियान में मेयर शंभू पासवान शामिल हुए। उन्होंने पर्यावरण मित्रों, त्रिवेणी सेना की महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ गंगाघाटों पर फैला कूड़ा-कचरा हटाया। गंगा तट पर भी प्लास्टिक के रेपर आदि को साफ किया। कहा कि स्थानीय लोगों को इस तरह के अभियान में जुटना चाहिए। उन्होंने नगर को साफ-सुथरा रखने में यहां के वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। वहीं, सुबह दस लेकर दोपहर करीब 12 बजे तक चले अभियान में जमा कचरे को निस्तारण के लिए भेजा गया। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि इस तरह के अभियानों के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.