अलीगढ़, मई 1 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागढ़ी में दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे ससुरालियों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता की बड़ी बहन ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गंगागढ़ी निवासी सोनिया देवी पत्नी अरुण कुमार का कहना है कि उसकी और बहन किरन देवी की शादी 19 नवंबर 2019 को एक ही परिवार में हुई थी।
ससुरालियों की प्रताड़ना सोनिया का पति अरुण कुमार फौज में कार्यरत है और वर्तमान में पंजाब के फरीदकोट में तैनात है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहनों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी शिकायत पूर्व में भी पुलिस और सेना के अधिकारियों से की जा चुकी है। पीड़िता के अनुसार 19 अप्रैल की रात वह अपने कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.