गंगा, रामगंगा में जलवृद्धि, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
बदायूं, जुलाई 25 -- दातागंज/उसहैत, संवाददाता। गंगा एवं राम गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के बाद उफान आ गया है। इसके बाद सदर, दातागंज, सहसवान तहसील प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। रामगंगा नदी द्वारा कुछ स्थानों पर कटान किया जा रहा है, जिसे रोकने का प्रयास जारी है। पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते डैम फुल हैं। ऐसे में सहायक नदियों में बढ़ाकर पानी छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा से गंगा नदी में डिस्चार्ज लेबल बढ़ गया है। इसके चलते उसहैत एवं सहसवान क्षेत्र में निचले इलाके में बसे गांवों की ओर पानी बढ़ रहा है, लेकिन अभी किसी गांव तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा है और न ही किसी गांव को जाने वाला रास्ता बंद हुआ है, लेकिन इसी प्रकार जलस्तर में आगे वृद्धि हुयी तो बाढ़ के हालत बन जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.