गंगहर जंगल में हाथियों के आने की खबर पर वन विभाग चौकन्ना
मिर्जापुर, अगस्त 30 -- ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। मध्यप्रदेश के जंगलों से ड्रमंडगंज वन रेंज के बबुरा रधुनाथ सिंह के जंगल में हाथियों के झुंड के आने की खबर से वन विभाग चौकन्ना हो गया है। वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने (हाका) लगाने उनका लोकेशन ट्रेस करने के लिए जीपीएस, बोरी में खाने-पीने का सामान, छाता आदि लिए जंगल में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। वन दरोगा अनादिनाथ तिवारी ने बताया कि वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के गंगहर जंगल में शनिवार की रात में मध्यप्रदेश के जंगलों से दो हाथियों के आने की सूचना मिली है। गंगहर जंगल के पास हाथियों का पता लगाने में जुटी वनविभाग की टीम।उन्होंने यह भी बताया कि महुगढ़ी जंगल की ओर से हाथियों के पहुंचने की खबर है। जिसे पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.