नई दिल्ली, जून 2 -- आंध्र प्रदेश के कर्नूल से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। इसकी वजह महिला का नाजायज रिश्ता था। दरअसल महिला के बेटे को अपनी मां के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। इसके बाद बदनामी के डर से महिला ने प्रेमी संग मिलकर बेटे को मार डाला। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। इस अपराध को छिपाने के लिए उसने ऐसी चाल चली कि पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस के मुताबिक यह सनसनीखेज वारदात कर्नूल जिले के अडोनी मंडल स्थित जी. होसल्ली गांव की है। मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र की मां गंगम्मा का गांव के ही दरगप्पा नामक व्यक्ति के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। जब वीरेंद्र को अपनी मां के इस नाजायज रिश्ते का पता चला, तो उसने इस ...