गंगनानी में सफाई व्यवस्था बदहाल, शौचालय न होने से श्रद्धालु परेशान
देहरादून, मई 15 -- बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे से सटे गंगनानी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगनानी स्थल क्षेत्र में न तो स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात हैं और न ही शौचालय की समुचित व्यवस्था, जिसके चलते इस परिसर क्षेत्र में गंदगी पसरी हुई है।
धार्मिक महत्व गंगनानी धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, यह स्थल त्रिवेदी संगम स्थल के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां पर मां गंगा, यमुना और केदार गंगा का संगम होता है। धार्मिक महत्व के इस स्थल पर हर दूसरे-तीसरे दिन शादी समारोह, मुंडन संस्कार और अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न होते रहते हैं, जिसके लिए लोग दूर दूर से यहां पहुंचते हैं। यात्रा काल में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां स्थित कुंडों में स्नान के लिए पहुंचते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.