गंगनाथ मंदिर में अखंड रामायण पाठ आज से
नैनीताल, मई 24 -- भवाली। घोड़ाखाल क्षेत्र के दुगना धुलई रोड स्थित श्री गंगनाथ देवता मंदिर परिसर में आज सोमवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के दयालु बाबा ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे पूर्णाहुति के बाद भंडारा भी लगाया जाएगा। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील उन्होंने की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- गंगनाथ मंदिर में अखंड रामायण पाठ आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.