रुडकी, मई 3 -- रुड़की, संवाददाता। डिजिटल युग में लाइक और व्यूज की भूख युवाओं पर इस कदर हावी हो गई है कि वह अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं। रविवार को कलियर में गंगनहर के किनारे रील बनाने के प्रयास में एक युवक की जान जाते-जाते बची है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय पर बचा लिया। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार की सुबह करीब दस बजे एक युवक अपने दोस्तों के साथ गंगनहर के घाट पर पहुंचा था। इसके बाद वह गंगनहर की तेज धारा के करीब जाकर खतरनाक स्टंट करने लगा। रील बनाने की हड़बड़ी में उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह गंगनहर की लहरों के बीच फंस गया। नहर के पानी का बहाव इतना तेज था कि युवक संभल नहीं पाया और डूबने लगा। किनारे पर खड़े उसके साथी भी घबरा गए और शोर मचाने लगे। चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.