मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- खतौली।बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में खलासी गंगनहर मे एक युवक का सडा गला शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटो मशक्क्त के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। शव निकाले जाने के दौरान मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। पुलिस ने भीड से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि मृतक की पहचान पप्पू पुत्र जयप्रकाश निवासी मीरापुर खुर्द के रूप में हुई है। पहचान होने पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.