गंगनहर में मिली युवक की लाश, हड़कंप
मेरठ, मई 27 -- रोहटा, संवाददाता। बुधवार दोपहर पूठखास गंगनहर पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गंगनहर में एक पुरुष की लाश बहती हुई देखी। बताया गया है कि शव नग्न अवस्था में था। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार काफी देर तक शव गंगनहर में बहता रहा और बाद में भोला क्षेत्र की ओर निकल गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा सकता था।घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.