रुडकी, फरवरी 7 -- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जेएम दीपक राम चन्द्र शेट से मिलकर कुछ लोगों पर जान बूझकर पशुओं का मांस फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषी लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि गंगनहर के घाट केवल घूमने का स्थान नहीं है। इन घाटों से लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। यहां पर प्रतिदिन गंगनहर घाट पर गंगा आरती भी की जाती है। साथ ही गुरु रविदास और महर्षि वाल्मीकि घाट भी है। कहा कि कुछ लोग शहर का सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.