गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव में बहा युवक, तलाश जारी
रुडकी, अगस्त 27 -- कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में परिवार के साथ आया युवक गुरुवार को गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही घाट पर तैनात पुलिस और आपदा राहत दल की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। देहरादून के सेलाकुई निवासी 19 वर्षीय आरिश अपने परिवार के साथ दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में शामिल होने आया था। गुरुवार को वह गंगनहर घाट पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। युवक के डूबते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.