मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- रविवार की देर रात को गंगनहर में डूब रहे कांवड़िया को एनडीआरफ की टीम ने बचा लिया। हादसे में घायल हुए कांवड़ियों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंगनहर की पटरी से पैर फिसलने के बाद हादसा होना बताया गया है । साथ ही कांवड़ियां को नशे की हालत में होने की जानकारी भी दी गई है। गंगनहर पर अलकनंदा के समीप पुलिस कैंप लगाया हुआ था जिसमें हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव के भक्त कांवड़िया आराम करने के लिए रूके। रविवार को एक कांवड़िया दिशा शौच करने के बाद गंगनहर की पटरी से नहर में चल रहे पानी की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- 5 लाख ले लो, पर कोई बचा लो...' भाई गिड़गिड़ाता रहा और गंगा में डूब गया कांवड़िया पटरी पर जाते ही कांवड़िया का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। कांवड़िया को बहते देख उसक...