गंगनहर में डूबे युवक की शिनाख्त, परिवार ने की पहचान
मुजफ्फर नगर, जून 13 -- भोपा। बुधवार शाम पुराने पुल से गंगनहर में कूदे अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई है। भोपा पहुंचे परिजनों ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी गौरव ने भोपा पहुंचकर बताया कि उनका 30 वर्षीय बड़ा भाई विक्की पुत्र इन्द्रपाल बुधवार दोपहर बिना बताए घर से निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। गुरुवार को मीडिया में आई जानकारी और वीडियो देखकर परिजनों ने विक्की की शिनाख्त की। परिवार में माता प्रमिला, भाई राहुल और गौरव तथा एक शादीशुदा बहन संगीता हैं। गौरव ने पुलिस से अपने भाई विक्की की बरामदगी की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का शव बरामद थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि डूबे युवक की तलाश गंगनहर में गोताखोरों द्वारा कराई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.