गंगनहर में डूबे दिल्ली के युवक का शव दो दिन बाद मिला
गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मुरादनगर गंगनहर में रविवार को डूबे दिल्ली के युवक का शव दो दिन बाद मंगलवार को मसूरी क्षेत्र से बरामद हो गया। मंगलवार सुबह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पुल के पास टहलने निकले लोगों ने नहर में युवक का शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। सागर रविवार को अपने दोस्तों के साथ मुरादनगर स्थित गंगनहर में नहाने आया था। नहाने के दौरान अचानक वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.