गंगनहर में डूबे किशोर का शव चार दिन मिला
रुडकी, मई 25 -- गंगनहर में डूबकर लापता हुए किशोर का शव चार दिन बाद पुलिस ने आसफनगर झाल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, 21 मई को सावेज (17) निवासी गांव भारापुर भौरी, बहादराबाद अपने कुछ दोस्तों के साथ रुड़की गंगनहर में नहाने आया था। वह दोस्तों के साथ नगर निगम के पास रविदास घाट पर नहा रहा था। पानी का तेज बहाव होने पर वह नहाते समय डूबकर लापता हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- रुड़की में गंगनहर में डूबे किशोर का शव चार दिन बाद मिला साथ ही उसकी गंगनहर में तलाश की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। सोमवार की सुबह लोगों ने पुलिस सूचना दी कि एक लड़के का शव आसफनगर झाल में अटका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.