मेरठ, मार्च 5 -- पांच दिन पूर्व गंगनहर में डूबे अजीम का शव बुधवार दोपहर मंढियाई गांव के निकट से बरामद हो गया। इस दौरान गोताखोरों को नहर से 12 वर्षीय बच्ची का शव भी मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अजीम का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मोहल्ला गोमतीनगर निवासी पूर्व सभासद मोहसीन अंसारी के पुत्र अजीम अंसारी ने पांच दिन पूर्व गंगनहर में छलांग लगा दी थी। तब से ही उसकी तलाश जारी थी। पीएसी के गोताखोर लगातार नहर में अजीम को तलाश कर रहे थे। बुधवार को मंढियाई गांव के पास सर्च के दौरान गोताखोरों को नहर में दो शव दिखाई दिए। दोनों शवों को बाहर निकाला गया, जिनमें एक की पहचान अजीम अंसारी के रूप में हुई। अजीम का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। इसी दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.