मेरठ, मार्च 2 -- सरधना। गंगनहर में डूबकर लापता हुए सरधना निवासी अजीम का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। उसकी तलाश में पीएसी के गोताखोर जुट गए हैं। रविवार को दिनभर सरधना से नानू पुल के बीच में अजीम को तलाश किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उधर, परिजन उसके मिलने की उम्मीद में गंगनहर पटरी पर डेरा डाले हुए हैं। बता दें, कि शनिवार दोपहर सरधना पुल से मोहल्ला गोमतीनगर निवासी पूर्व सभासद मोहसीन अंसारी के पुत्र अजीम अंसारी ने नहर में छलांग लगा दी थी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर स्थानिय गोताखोरों की मदद से उसे तलाश कराया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। परिजनों ने पुलिस से पीएसी के गोताखोरों को बुलाने की मांग की थी। रविवार को पीएसी के गोताखोर सरधना पहुंचे। उन्होंने गंगनहर में स्टीमर उतारकर अजीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.