रुडकी, फरवरी 19 -- शहर के बीच से बहने वाली गंगनहर में आए दिन होने वाली डूबने की दुखद घटनाओं को रोकने और जनसुरक्षा पुख्ता करने के लिए गुरुवार को भाजपा नेताओं ने जेएम दीपक रामचंद्र सेट को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नहर के किनारे सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि नहर के संवेदनशील और खतरनाक घाटों पर दोनों किनारों पर मजबूत सुरक्षा रस्सियाँ या स्टील वायर लगाए जाने चाहिए। इससे यदि कोई व्यक्ति दुर्घटनावश पानी में गिरता है, तो वह तार का सहारा लेकर खुद को बचा सके। इसके अलावा, गहरे पानी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने की भी मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.