रुडकी, मार्च 6 -- रुड़की में गंगनहर में होने वाले हादसों को कम करने के लिए प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। जिला प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग ने निगम पुल के नीचे कई स्थानों पर मजबूत लोहे की जंजीरें लगवाई हैं, ताकि पानी में बहने वाले लोग इन्हें पकड़कर अपनी जान बचा सकें। गंगनहर के तेज बहाव में अनजाने में बह जाने वाले लोगों और आत्महत्या की कोशिश करने वालों को बचाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। जिला प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग के समन्वय से गंगनहर के निगम पुल पर 20 जगहों पर लोहे की मजबूत चैन (जंजीरें) लगाई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.