मुजफ्फर नगर, जून 19 -- खतौली गुरूवार को महिला ने जान देने की नीयत से गंगनहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद होमगार्ड ने जान पर खेलकर महिला को गंगनहर से बाहर निकाला। पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। गृह क्लेश से मानसिक तनाव में आई महिला ने जान देने का प्रयास किया था। पुलिस ने महिला को परिजनों के सपुर्द कर दिया।गंगनहर पर काफी देर एक एक महिला पुल के समीप खडी रो रही थी। कुछ देर बाद महिला ने पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को कूदता देख वहा मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर गाडी में मौजूद होमगार्ड ने मोहित शर्मा ने जान पर खेलकर महिला को गंगनहर से बाहर निकाला। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह ग्रह क्लेश के चलते मानसिक तनाव में चल रही थी जिसके चलते पिछले कई दिनों से खतौली में अपनी बहन के पास रहने ...