गंगनहर में कूदी महिला को राहगीरों ने बचाया
रुडकी, मार्च 31 -- कलियर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला मंगलवार सुबह अपने तीन बच्चों के साथ कांवड़ पटरी पुल पर पहुंची और बच्चों को गंगनहर के घाट पर बैठाकर खुद नहर में कूद गई। महिला को बहता देख मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, इमलीखेड़ा निवासी महिला सुबह करीब 10 बजे अपने तीनों बच्चों को लेकर कांवड़ पटरी पुल पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने पहले बच्चों को घाट पर बैठाया और फिर अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। पानी में गिरने के बाद उसके कपड़ों में हवा भर जाने से वह डूबने के बजाय बहती रही। घाट पर बैठे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर और महिला को बहता देख वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.