मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- क्षेत्र के गांव काटका पुल के पास गंगनहर में झाड़ियों में अटका हुआ सड़ा गला अवस्था में अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को गंगनहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव काटका पुल के पास गंगनहर में झाड़ियों में अटका हुआ महिला का सड़ा गला शव को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को गंगनहर से बाहर निकाला। पुलिस ने ग्रामीणों से महिला के शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला का शव काफी सड़ा गला हुआ था। प्रथम दृष्टया मालूम पड़ता है कि शव आगे से पानी में बहता हुआ आया और पुल के पास झाड़ियों में अटक गया होगा। इसके बावजूद शव की शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.