मेरठ, दिसम्बर 6 -- गुरुवार रात नसरपुर गांव के पास गंगनहर पुल पर तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शुक्रवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। नसरपुर गांव के पास गंगनहर पुल के पास गुरुवार रात तेंदुए के दिखाई देने की सूचना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया। ग्रामीणों ने जानकारी शुक्रवार सुबह वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास खेतों, जंगल व नहर किनारे घंटों तलाशी अभियान चलाया। शाम तक सर्चिंग के बाद भी तेंदुए का सुराग नहीं मिल सका। वन रेंजर विनोद कुमार सजवान ने बताया टीम दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन करेगी और तेंदुए की तलाश जारी रखेगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.