मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- खतौली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को बम निरोधक दस्ते ने गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। दस्ते के पहुंचते ही शिविरों और आसपास मौजूद कांवड़ियों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई।निरीक्षण के दौरान बम निरोधक दस्ते ने शिविरों के आसपास खड़ी बाइकों, संदिग्ध वस्तुओं तथा अन्य सामान की जांच की। साथ ही शिविर संचालकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कांवरिया पथ में जात-पात, अमीर-गरीब की मिटी खाई अधिकारियों ...