रुडकी, मार्च 22 -- आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से गंगनहर पटरी पर कॉनवेक्स मिरर लगाने का निर्णय लिया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से गंगनहर पटरी पर मिरर लगाने के लिए 11 स्थान चिह्नित किए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही मिरर लगाने काम शुरू हो जाएगा। मिरर लगने से बाइक और कार सवार हादसे का शिकार होने से बच सकेंगे। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाने और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कई उपाए किए जा रहे हैं। गंगनहर पटरी पर स्पीड ब्रेकर बनाने और मिरर लगाने की भी योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...